चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर पूरे दुनिया में फैल चुका है। इस महामारी से दुनियाभर में संक्रमितों और मृतकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पूरे विश्व में कोरोना का फैलाव हो जाने के बाद महामारी का केंद्र बना चीन में वायरस का कहर स्थिर हो गया है। कोविड-19 को लेकर अमेरिका और चीन के बीच लगातार विरोध जारी है। इस बीच उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने कोरोना को नियंत्रण में लाने में सफलता के लिए चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक निजी संदेश भेजा है।
इस सन्देश का खुलासा तब हुआ जब दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने आकलन किया कि इस महामारी से पहले से ही जर्जर उत्तर कोरिया की अर्थव्यवस्था और बदतर हो गई है। उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को लेकर अमेरिका की अगुवाई में अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का सामना कर रहा है और इसके चलते उसकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। वहीं चीन, उत्तर कोरिया का सबसे करीबी सहयोगी और उसकी आर्थिक जीवन रेखा है।
औरंगाबाद में ट्रेन हादसे को लेकर रेलवे ने दिए जांच के आदेश
मिली जानकारी के अनुसार किम ने संदेश में शी को बधाई देते हुए इस अभूतपूर्व वैश्विक महामारी के खिलाफ युद्ध जीतने के लिए उनकी अत्यधिक प्रशंसा की। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह संदेश कब भेजा गया। बता दें कोरोना वायरस को लेकर अमेरिका चीन पर लगातार हमलावर है। अमेरिका का कहना है कि चीन अपने देश में कोरोना संक्रमितों के सही आंकड़े को दुनिया के सामने नहीं रख रही है। उनका कहना है कि चीन द्वारा जारी आंकड़े वास्तविकता से काफी कम है।


Download Android App
Download iOS App



