Earthquake Tremors in North Philippines : भूकंप के झटकों से नॉर्थ फिलीपींस हिला है। भूकंप आज सुबह (04 दिसंबर) इलोकोस प्रांत के उत्तरी शहर बांगुई में आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.6 मापी गई। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने बताया कि भूकंप का केंद्र 37 किलोमीटर (23 मील) दूर लूजोन क्षेत्र में धरती के नीचे था। फिलीपीन भूकंप विज्ञान एजेंसी PHIVOLCS ने बताया कि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। कई इलाकों में सड़कों और दीवारों में दरारें आई हैं। बांगुई शहर के आपदा अधिकारी फिदेल सिमातु के अनुसार लोगों में भूकंप से दहशत है। वो परिवार लेकर सड़कों पर बैठ गए। बता दें, फिलीपींस में अक्सर भूकंप आते हैं। यह देश रिंग ऑफ फायर पर स्थित है, जो प्रशांत महासागर के चारों ओर ज्वालामुखी की पट्टी है। जो भूकंपीय गतिविधियों के लिए केंद्र है।
4.9 रही भूकंप की तीव्रता
फिलीपींस से पहले अफ्रीका के साउथ वेस्ट में भूकंप आया था। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 रही। भारतीय समयानुसार बुधवार की सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर भूकंप आया था। इस भूकंप की पुष्टि यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने भी की।
गुआम में 5 तीव्रता के झटके
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिलीपींस और साउथ वेस्ट से पहले गुआम में भूकंप आया था। यहां भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5 मापी गई। भूकंप गुआम के यिगो गांव से 219 किलोमीटर ईस्टर्न साउथ-ईस्ट में आया था। भारतीय समयानुसार मंगलवार की सुबह 6.31 बजे भूकंप के झटके लगे थे। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने गुआम में आए भूकंप की पुष्टि की। वैसे, किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। इससे लोगों में दहशत फैल गई थी।
गुजरात और जम्मू-कश्मीर में भी लगे थे भूकंप के झटके
हाल में भारत के गुजरात और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके लगे थे। 28 नवंबर 2024 को जम्मू-कश्मीर में आए भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई थी। इसका केंद्र अफगानिस्तान में 36.49 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 71.27 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 165 किलोमीटर की गहराई पर रहा था। इससे पहले 15 नवंबर 2024 को गुजरात के मेहसाणा में 4.2 स्पीड वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।


Download Android App
Download iOS App



