नार्वे ने ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नये परिवर्तित रूप को देखते हुए इंग्लैंड से आने वाली उड़ानों पर रोक की अवधि क्रिसमस के दूसरे दिन यानी 26 दिसंबर तक बढ़ने का निर्णय लिया है। नॉर्वे के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इससे पहले सोमवार को नॉर्वे ने ब्रिटेन से आने वाली सभी सीधी उड़ानों पर 48 घंटों के लिए रोक लगा दी थी। हालांकि इस अवधि में विस्तार करने का विकल्प भी शामिल था।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक संदेश में कहा,‘‘नॉर्वे क्रिसमस के दूसरे दिन (26 दिसंबर) तक ब्रिटेन के साथ सीधी उड़ानों पर रोक की अवधि का विस्तार करता है। प्रतिबंध को नये साल के बाद और बढ़या जा सकता है।’’ स्वास्थ्य मंत्री बेंट होई ने कहा कि नॉर्वे में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए वायरस के नए स्वरुप के बारे में अधिक जानकारी की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि फिलहाल नॉर्वे पहले से लागू किए गए उपायों के अलावा सभी यात्रियों के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक पंजीकरण प्रणाली विकसित करने पर काम कर रहा है। देश में प्रवेश के लिए कोरोना वायरस की निगेटिव जांच रिपोर्ट और 10 दिवसीय क्वारंटीन का प्रावधान अभी लागू है।
शनिवार को ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने घोषणा की कि देश ने एक नए कोरोनवायरस वायरस की पहचान की है जो ज्ञात कोविड-19 की तुलना में 70 प्रतिशत अधिक संक्रमण क्षमता युक्त है हालांकि, इस बात का कोई सबूत नहीं है कि नया स्ट्रेन अधिक रोगजनक है। इससे पहले इस सप्ताह 50 से अधिक देशों ने ब्रिटेन से अपने हवाई संपर्क स्थगित कर दिए हैं ताकि कोरोना के फैलाव को रोका जा सके।


Download Android App
Download iOS App


