ब्रिटेन में कोविड-19 के नए स्ट्रेन (रूप) को लेकर पैदा हुई चिंताओं के बीच भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने ब्रिटेन से हाल में भुवनेश्वर लौटे एक व्यक्ति की पहचान की है।
बीएमसी आयुक्त पी सी चौधरी ने कहा कि व्यक्ति 17 दिसंबर को ब्रिटेन से तटीय राज्य लौटा था।
चौधरी ने कहा, ‘‘ हालांकि व्यक्ति की अभी कोविड-19 जांच नहीं हुई है। उसे एक अस्पताल में भर्ती किया गया है और उसके परिवार को कोविड-19 जांच से गुजरना होगा।’’
अतिरिक्त मुख्य सचिव पी के महापात्र ने संबंधित अधिकारियों को एक पत्र लिख कर निर्देश दिया कि ब्रिटेन की यात्रा से लौटे यात्रियों को घर में 14 दिन की पृथकवास अवधि में रहने की सलाह दें और उन पर निगरानी रखें तथा त्वरित प्रतिक्रिया दल भी उन पर निगरानी करे।
चौधरी ने कहा, ‘‘ घबराने की कोई जरूरत नहीं है। ब्रिटेन में मिले वायरस के नए रूप की वजह से यह एहतियाती कदम है।’’


Download Android App
Download iOS App



