NRI व्यवसायियों ने लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि

Summary :

प्रमुख अनिवासी भारतीय (एनआरआई) व्यवसायियों ने सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्रमुख अनिवासी भारतीय (एनआरआई) व्यवसायियों ने सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पूरे संगीत जगत के लिए एक बड़ी क्षति – एनआरआई कारोबारी
प्रमुख एनआरआई कारोबारी जी पी हिंदुजा ने रविवार को कहा कि महान गायिका लता मंगेशकर का निधन न केवल बॉलीवुड, बल्कि पूरे संगीत जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।
हिंदुजा उद्योग समूह के सह-अध्यक्ष हिंदुजा ने 1974 में मंगेशकर के रॉयल अल्बर्ट हॉल संगीत कार्यक्रम में भाग लिया था।
हिंदुजा ने कहा कि लता मंगेशकर ने भारत को विश्व स्तर पर लोकप्रिय बनाने में सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि हिंदुजा बंधु और पूरा परिवार हमेशा लता जी की प्रशंसा करता था।
भारत कोकिला के रूप में लोकप्रिय मंगेशकर पहली भारतीय कलाकार थीं जिन्होंने वर्ष 1974 में लंदन के प्रतिष्ठित रॉयल अल्बर्ट हॉल में प्रस्तुति दी थी।
एनआरआई उद्यमी करतार लालवानी ने मंगेशकर को एक अद्वितीय गायिका के रूप में वर्णित किया, जिन्होंने मधुर गीतों के माध्यम से भारतीयों को एकजुट किया। उन्होंने कहा ‘‘वह भारत में सबसे महान और सबसे प्रभावशाली गायिकाओं में से एक थीं।’’
 

Shera Rajput