पाकिस्तान ने आज कहा कि गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय नेताओं को अपनी घरेलू राजनीति में पाकिस्तान को नहीं घसीटना चाहिए।
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने ट्विटर पर लिखा, अपने चुनावी बहस में भारत अब पाकिस्तान को घसीटना बंद करे और ऐसे मनगढ़ंत षड्यंत्रों के बजाय अपने दम पर जीत हासिल करे जो बिल्कुल निराधार एवं गैरजिम्मेदार हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल एक चुनावी रैली में दावा किया था कि गुजरात चुनावों में पाकिस्तान ने दखल का प्रयास किया गया। मोदी ने पाकिस्तान सेना के पूर्व महानिदेशक (डीजी) सरदार अरशद रफीक की उस कथित अपील पर भी सवाल किए जिसमें उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाने की अपील की गई थी।
मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने अपने घर पर एक बैठक की, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एक पूर्व उप राष्ट्रपति, भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त और पाकिस्तान के एक पूर्व विदेश मंत्री ने शिरकत की थी।
गुजरात में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, एक तरफ पाकिस्तान की सेना के पूर्व डीजी गुजरात चुनाव में दखल दे रहे हैं और दूसरी ओर पाकिस्तान के लोग मणिशंकर अय्यर के घर पर बैठक कर रहे हैं।
इस बैठक के कारण गुजरात के लोग, निचले समुदाय के लोग, गरीब जनता और मोदी का अपमान हुआ। क्या आपको नहीं लगता कि ऐसे कार्यक्रम संदेह पैदा करते हैं?
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App

