पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने घोषणा की है कि वह कोविड-19 के खिलाफ टीका लगवाने के लगभग दो हफ्ते बाद जांच में इस बीमारी से संक्रमित पाए गए हैं। सोमवार शाम एक ट्वीट में आरिफ ने लिखा, मैं जांच में कोविड-19 पॉजिटिव निकला हूं.. वैक्सीन की पहली खुराक ली थी, लेकिन एंटीबॉडी दूसरी खुराक के बाद विकसित होनी शुरू होती है जो एक सप्ताह में होगा। कृपया सावधान रहें।
ट्विटर पर राष्ट्रपति की पत्नी समीना अल्वी, जिन्होंने अपने पति के साथ 16 मार्च को खुराक ली थी, उन्होंने पुष्टि की है कि वह जांच में नेगेटिव निकली हैं और क्वारंटीन में हैं। रक्षा मंत्री परवेज खटक भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है। सिंध प्रांत के गवर्नर इमरान इस्माइल ने ट्वीट करके रक्षा मंत्री परवेज खटक के संक्रमण की चपेट में होने की जानकारी साझा की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
इससे पहले, प्रधानमंत्री इमरान खान टीकाकरण के दो दिन बाद 20 मार्च को कोविड संक्रमित पाए गए थे। राष्ट्रपति अल्वी और खान को चीनी वैक्सीन, साइनोफार्म लगाया गया था। पाकिस्तान में कोविड-19 के अब तक कुल 659,116 मामले सामने आ चुके है। महामारी से 14,256 लोगों की मौत हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



