पाकिस्तान ने नवंबर में होने वाले करतारपुर गलियारे के उद्घाटन समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आमंत्रित करने का फैसला किया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। यह कॉरिडोर करतारपुर स्थित दरबार साहिब को पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक से जोड़ेगा जिससे भारतीय श्रद्धालु वीजा मुक्त आवाजाही कर सकेंगे।
करतारपुर जाने वाले श्रद्धालुओं को केवल परमिट लेना होगा। भारतीय सिख श्रद्धालुओं के लिए पाकिस्तान इस कॉरिडोर को नौ नवंबर को खोलेगा। कुरैशी ने एक टीवी चैनल को बताया, ‘‘करतारपुर गलियारे का उद्घाटन एक बड़ा कार्यक्रम है पाकिस्तान इसकी जोर-शोर से तैयारी कर रहा है। हमने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इसमें बुलाने का निर्णय किया है। हम जल्दी ही इस बारे में उन्हें एक औपचारिक पत्र भेजेंगे।’’

उन्होंने कहा कि सिंह सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। कुरैशी ने बताया, ‘‘सिख श्रद्धालुओं का स्वागत करके हमें प्रसन्नता होगी, जो गुरु नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व पर करतारपुर आने वाले हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



