पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में मौजूद अपने दूतावास के वीज़ा सेक्शन को अनिश्चित काल के लिए बंद करने का ऐलान किया है।इस घोषणा के बाद से अफ़ग़ान नागरिकों को वीज़ा दिए जाने की प्रक्रिया भी रोकदी गई है। इसके पीछे पाकिस्तान ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान पांच साल से अधिक समय बाद, 2022 में दोनों देशों के बीच ‘दोस्ती’ बस सेवा बहाल करने के लिए सहमत हुए हैं। यह कदम दोनों देशों के लोगों की यात्रा की चिंताओं को दूर करने में मदद करेगा। मीडिया में सोमवार को आई एक खबर में यह जानकारी दी गई।अफगानिस्तान के अंतरिम विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी के नेतृत्व में अफगान शिष्टमंडल की हालिया यात्रा के दौरान अगले साल की शुरूआत से बस यात्रा बहाल करने का फैसला किया गया है।
एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, बस सेवा खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर से अफगानिस्तान के जलालाबाद के लिए अगले साल की शुरूआत तक बहाल होगी। अफगान शिष्टमंडल के अधिकारियों ने कहा कि बस सेवा के लिए अंतिम अनुमति दोनों देशों की सुरक्षा सेवाओं से मिलने का इंतजार है।
समाचारपत्र ने अधिकारी के हवाले से कहा, ‘‘पाकिस्तानी पक्ष ने दोस्ती बस सेवा बहाल करने के अफगान अंतरिम विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी के अनुरोध का स्वागत किया और आश्वासन दिया कि अगले साल की शुरूआत तक बस सेवा बहाल हो जाएगी।’’ दोनों देशों के बीच बस सेवा 2016 में स्थगित कर दी गई थी।खबर में कहा गया है कि अफगान शिष्टमंडल ने पाकिस्तान के रास्ते भारत से गेहूं का आयात करने देने में नरम रवैया प्रदर्शित करने को लेकर पाकिस्तान की सद्भावना की सराहना की।


Download Android App
Download iOS App


