Pakistan Air Force Intelligence Officer Killed: पाकिस्तान अब अपने अधिकारियों के लिए भी सुरक्षित नहीं है। बलूचिस्तान, POK, खैबर पख्तूनख्वा से कई बार अज्ञात हमलावरों द्वारा मौत के घाट उतारने की खबर सामने आती है। अब पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन असीम तारिक की हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि PAF अधिकारी एक महिला का अपहरण रोकने की कोशिश कर रहे थे लेकिन शूटर ने उन्हें गोली मार दी और उनकी मौके पर मौत हो गई।
PAF के ग्रुप कैप्टन की हत्या

पाकिस्तान में बाइक सवार हमलावर आतंकवादी और सेना को लगातार निशाना बनाते है और इनका खौफ भी बढ़ता जा रहा है। इस्लामाबाद पुलिस ने दावा करते हुए बताया कि PAF के ग्रुप कैप्टन नाइंथ एवेन्यू से जाते समय एक युवती का अपहरण होने से बचाया था जहां हमलावर ने युवती को जबरदस्ती बाइक में बैठाने की कोशिश कर रहे थे तभी अधिकारी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, सर्विस रिवॉल्वर से धमकाया लेकिन हमलावर साद ने गाली-गलौज के बाद अधिकारी आसीम पर फायरिंग कर दी और उनकी मौके पर मौत हो गई।
पीड़ित महिला का बयान
इस घटना के बाद जांच शुरू कर दी है वहीं पीड़ित महिला मौका देखकर बच गई थी लेकिन अब उससे पूछताछ में बयान देते हुए कहा कि हमलावर साद उसी का सहकर्मी है और ऑफिस का बहाना देते हुए बाइक में ले गया लेकिन अनजान रास्ते में ले जाने के बाद पीड़ित महिला ने विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान PAF अधिकारी वहीं से गुजर रहे थे और उन्होंने मदद के लिए आरोपी को रोकनी की कोशिश लेकिन बाद में आरोपी ने कार में बैठे अधिकारी को गोली मार दी और उनकी मौत हो गई।
PAF की इंटेलिजेंस डायरेक्टरेट से जुड़े आसीम

PAF अधिकारी की मौत के बाद पूरे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है क्योंकि आसीम PAF की इंटेलिजेंस डायरेक्टरेट से जुड़े ग्रुप कैप्टन का पदभार संभालते थे और अफगानिस्तान के साथ जारी जंग में भी अहम भूमिका निभाई थी। बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की साजिश भी आसीम ने रची थी जिसमें कई अफगान नागरिकों की मौत हो गई थी।


Download Android App
Download iOS App




