पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आइएसआई) के प्रमुख का तबादला करते हुए सबको चौंका दिया। पाकिस्तानी सेना ने चौंकाने वाला एक कदम उठाते हुए बुधवार को शक्तिशाली खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद का स्थानातंरण कर दिया। बता दें कि हमीद को पेशावर कोर का कमांडर बनाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, उनके स्थानांतरण के बाद आइएसआई के नए प्रमुख की अभी घोषणा नहीं की गई है। हमीद को 16 जून, 2019 को एजेंसी का प्रमुख नियुक्त किया गया था। उससे पहले उन्होंने आईएसआई में आंतरिक सुरक्षा के प्रमुख के रूप में काम किया था।
पाक सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा के करीबी माने जाते है फैज हमीद-
हमीद को सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा का करीबी माना जाता है और उन्हें ऐसे महत्वपूर्ण समय में आईएसआई प्रमुख नियुक्त किया गया था जब कई बाहरी और आंतरिक सुरक्षा चुनौतियां थीं।
सितंबर में किया था काबुल का दौरा-
उन्होंने सितंबर में काबुल का दौरा किया था और मीडिया के साथ एक संक्षिप्त बातचीत में कहा था कि अफगानिस्तान में सब कुछ ठीक हो जाएगा। उन्होंने यह बयान उस समय दिया था जब सरकार की घोषणा में देरी के कारण तालिबान अधिकारियों के बीच मतभेदों की अफवाहें थीं।
ISI के नए महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अहमद अंजुम-
पाकिस्तान के बड़े अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अहमद अंजुम ISI के नए महानिदेशक बनाए गए हैं। लेफ्टिनेंट जनरल अंजुम पहले कराची कोर के कमांडर थे। उन्हें सितंबर 2019 में लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर पदोन्नत किया गया था।
बता दें कि ISI के महानिदेशक की नियुक्ति प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है। हालांकि पीएम द्वारा सेना प्रमुख के परामर्श से स्पाईमास्टर का चुनाव किया जाता है। पाकिस्तान मिलिट्री एकेडमी के 78वें लॉन्ग कोर्स और पंजाब रेजिमेंट से आने वाले लेफ्टिनेंट जनरल अंजुम ने कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, क्वेटा के कमांडेंट के रूप में काम कर चुके हैं।
सेना ने एक आधिकारिक बयान में वरिष्ठ स्तर पर दो और नियुक्तियों की भी घोषणा की। इसमें कहा गया है कि लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद आमिर को गुजरांवाला कोर का कमांडर नियुक्त किया गया है जबकि लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर को सेना का क्वार्टर मास्टर जनरल (क्यूएमजी) नियुक्त किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



