मॉडल और एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने डांस मूव्स और हॉट अदाओं के चलते वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। यही नहीं नोरा के सिजलिंग फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर आये दिन छाए रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। नोरा के डांस के साथ-साथ लोग उनकी खूबसूरती के भी कायल हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं आज करोड़ों लोगों के दिल में बसने वाली नोरा कभी वेटर का काम भी कर चुकी हैं।

जी हां, ऐसा हम नहीं बल्कि खुद नोरा ने इस बात का खुलासा किया है और बताया कि वेटर होने की वजह से कई बार लोग काफी खराब बर्ताव भी करते थे, लेकिन लोगों को उस सिचुएशन को संभालना आना चाहिए।

हाल ही में अदाकारा एक कुकिंग रिएलिटी शो में पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपने स्ट्रगल के बारे में बताया। एक्ट्रेस ने बताया जब वो 6 साल की थीं तब वो वेट्रेस का काम करती थीं, जो उन्होंने तकरीबन 2 साल यानी 18 साल की उम्र तक किया। यही नहीं इस काम को करने के दौरान उन्हें काफी मुसीबतों का भी सामना करना पड़ा।

अपनी इस नौकरी के बारे में बात करते हुए नोरा बोलीं, एक वेट्रेस बनना काफी कठिन है। आपके कम्यूनिकेशन स्किल्स अच्छे होने चाहिए, व्यक्तित्व अच्छा होना चाहिए, आपको तेज होना होगा, आपके पास एक अच्छी याददाश्त होनी चाहिए। कभी-कभी, ग्राहक मीन भी जाते हैं खराब बर्ताव करते हैं, इसलिए आपको परिस्थितियों को संभालने में सक्षम होना चाहिए’।

आगे एक्ट्रेस कहती हैं ‘वो मेरे लिए केवल एक साइड जॉब थी। मैं वहां से आसानी से पैसे कमा पा रही थी। मुझे लगता है कि कनाडा में ये कल्चर है, वहां सबके पास नौकरी होती है आप स्कूल भी जाते हैं और नौकरी भी करते हैं’।

नोरा की फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस हाल ही में अभिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ में अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा के साथ दिखाई दी थी।


Download Android App
Download iOS App



