टीवी इंडस्ट्री की सबसे हॉट अभिनेत्रियों में शुमार निया शर्मा अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों की वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। दरअसल निया शर्मा अपने लुक्स के साथ हमेशा एक्सपेरीमेंट करती रहती हैं। इस वजह से कई बार एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं तो कई बार बुरी तरह ट्रोल भी हो जाती हैं। खैर, निया का जल्द ही एक नया म्यूजिक वीडियो ‘गरबे की रात’ रिलीज होने वाला है। इस वीडियो में एक्ट्रेस राहुल वैद्य के साथ थिरकती हुई नजर आएंगी। वहीं फैंस भी राहुल और निया के फैंस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दरअसल निया और राहुल दोनों ही सितारें अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो की प्रमोशन में लगे हुए हैं। ऐसे में निया शर्मा गाने के प्रमोशन के दौरान निया का लुक देखना तो बनता है। इस दौरान टीवी एक्ट्रेस ब्लैक बैकलेस क्रॉप टॉप और ब्लैक-व्हाइट लॉन्ग स्कर्ट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

वैसे जो भी जो नेहा की ड्रेस के साथ उनका मेकअप उनपर खूब जच रहा है और उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। उन्होंने सिल्वर आईलाइनर के साथ स्मोकी आई, सॉफ्ट कर्ल्स और लाइट मेकअप में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। यही नहीं ब्लैक एंड व्हाइट क्रॉप टॉप और स्कर्ट के साथ उन्होंने सिल्वर ज्वेलरी डालकर लुक को कंप्लीट किया है।

वैसे सोशल मीडिया पर सामने आई इन तस्वीरों में राहुल वैद्य और निया शर्मा साथ में बहुत सुंदर लग रहे हैं। वहीं इस दौरान राहुल के लुक की बात करें तो सिंगर ब्लैक टीशर्ट, ब्लैक जींस और ऑरेंज जैकेट में नजर आए। वहीं दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही हैं और लोग इनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

मालूम हो, निया शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत ‘काली’ नाम के सीरियल से की थी, लेकिन निया शर्मा को एक खास पहचान टीवी सीरियल ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ से मिली। इसके अलावा निया शर्मा को ‘नागिन’ सीरियल में भी नागिन के अवतार को काफी पसंद किया गया।


Download Android App
Download iOS App



