पाकिस्तान ने कोविड-19 की घातक लहर से लड़ने में मदद देने के लिए भारत को वेंटिलेटर समेत अन्य राहत सामग्रियां उपलब्ध कराने की पेशकश की है और कहा कि दोनों देश वैश्विक महामारी के कारण उभरी चुनौतियों से निपटने के लिए आगे सहयोग के संभावित तरीकों की संभावनाएं तलाश सकते हैं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान तौर-तरीकों का पता लगते ही कुछ खास सामग्रियां भेजने के लिए तैयार है।
बयान में कहा गया, “कोविड-19 की मौजूदा लहर के मद्देनजर भारत के लोगों के साथ एकजुटता के भाव से, पाकिस्तान ने भारत को वेंटिलेटर, बी पीएपी एवं डिजिटल एक्स-रे मशीनें, पीपीई तथा अन्य संबंधित वस्तुओं की सहायता देने की पेशकश की है।इसमें कहा गया कि पाकिस्तान और भारत के संबंधित अधिकारी राहत सामग्रियों की त्वरित आपूर्ति के लिए तौर-तरीकों पर काम कर सकते हैं।
बयान में कहा गया, “वे (अधिकारी) वैश्विक महामारी के कारण आई चुनौतियों से निपटने के लिए आगे के सहयोग के तरीके तलाश सकते हैं।” यह पेशकश प्रधानमंत्री इमरान खान के भारत के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के बाद की गई है। उन्होंने कहा, “हमें मानवता के सामने आई इस वैश्विक चुनौती से मिलकर लड़ना होगा।”


Download Android App
Download iOS App



