उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बीस जिलों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। इन जिलों में सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। शाम 6 बजे जितने लोग लाइन में लगे होंगे, उन्हें वोट देने दिया जाएगा। राज्य के निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने आज कहा कि इन जिलों में 748 जिला पंचायत, 18530 क्षेत्र पंचायत, 14379 ग्राम प्रधान और एक लाख, 80 हजार 473 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान होगा।
कुल तीन करोड़ पांच लाख 71 हजार 613 मतदाता इन सदस्यों के भाज्ञ का फैसला करेंगे। मतदाता 49,789 केंद्रों में अपने वोट डालेंगे। मनोज कुमार ने कहा कि मतदान के लिए 20 प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान वाले जिलों में पोलिंग पार्टी रवाना कर दी गई है।
कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए स्वतंत्र, सुरक्षित और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के निदेश दिए गए हैं। गांव की सरकार चुनने के लिए चुनाव वाले जिलों अमेठी, उन्नाव,औरैया ,कानपुर देहात, कासगंज, चंदौली, जालौन, देवरिया, सिद्धार्थनगर और हमीरपुर में कल शाम पांच बजे प्रचार समाप्त हो गया।


Download Android App
Download iOS App



