Pakistan: पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने प्रधानमंत्री पद का दावेदार उमर अयूब खान को घोषित किया है। दरअसल, वह इमरान खान की कैबिनेट में पाकिस्तान के आर्थिक मामलों के संघीय मंत्री रह चुके हैं। इसके साथ ही वर्तमान में वह पीटीआई के महासचिव हैं।
Highlights:
- PTI ने उमर अयूब खान को पीएम पद का दावेदार किया घोषित
- उमर अयूब का जन्म 26 जनवरी 1970 को हुआ था
- उमर अयूब का पिता भी नेशनल असेंबली के सदस्य रह चुके
कौन हैं ये उमर अयूब
बता दें कि उमर अयूब का जन्म 26 जनवरी 1970 को हुआ था। दरअसल, अयूब देश के पूर्व राष्ट्रपति और फील्ड मार्शल अयूब खान के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वहीं, 2002 के आम चुनाव से पहले उमर अयूब ने अपने पिता गौहर अयूब खान के साथ मिलकर पाकिस्तान मुस्लिम लीग (क्यू) में शामिल हो गए थे। इसके साथ ही उनके पिता भी नेशनल असेंबली के सदस्य रह चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी सेवाएं दी थी।


Download Android App
Download iOS App



