पाकिस्तान ने एक चीनी कंपनी को सरकारी परियोजना में बोली के दौरान फर्जी दस्तावेज जमा करने के आरोप में काली सूची में डाल दिया है और उसे एक महीने के लिए किसी भी सरकारी निविदा में भाग लेने से रोक दिया है।
समाचार पत्र ‘डॉन’ ने एक रिपोर्ट में चीनी कंपनी का नाम लिए बिना बताया कि पाकिस्तान की नेशनल ट्रांसमिशन एंड डिस्पैच कंपनी (एनटीडीसी) की एक परियोजना की बोली के दौरान जाली दस्तावेज जमा करने के लिए इस फर्म को काली सूची में डाला गया।
एनटीडीसी महाप्रबंधक कार्यालय से दो दिन पहले जारी एक पत्र के मुताबिक, ‘‘(चीनी फर्म को) काली सूची में डाला गया है और फर्जी दस्तावेज जमा करने के चलते एनटीडीसी की निविदा या बोली प्रक्रिया में भाग लेने से तत्काल प्रभाव से एक महीने के लिए रोक दिया या है।’’ एनटीडीसी ने कहा कि आदेश का प्रभाव मौजूदा अनुबंधों पर नहीं होगा।


Download Android App
Download iOS App



