अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने पाकिस्तान समेत चार देशों से जेल में बंद ईश निंदा के आरोपियों की तत्काल रिहाई की मांग की है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पेंस ने गुरुवार को वाशिंगटन में धार्मिक स्वतंत्रता पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि पाकिस्तान, सऊदी अरब, इरीट्रिया और मारितानिया अपने यहां जेल में बंद उन कैदियों को रिहा करें जिन पर धर्म के अपमान का आरोप लगा है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका यह उम्मीद करता है कि यह सभी देश आम नागरिक को विवेक को चुनने की आजादी का हक देंगे। इन नागरिकों को अमेरिकी नागरिकों का समर्थन हासिल है। पेंस ने अमेरिका के करीबी माने जाने वाले सऊदी अरब की राजशाही से रऊफ बदवी को रिहा करने की मांग की जिन्हें धर्म के अपमान के मामले में दस साल कैद की सजा सुनाई गई है।
किशोर ने मर्सिडीज से कार को टक्कर मारी , CRPF जवान की मौत
पेंस ने चीन में उइगर मुस्लिम अल्पसंख्यकों की स्थिति पर कहा कि अमेरिका, चीन के साथ आर्थिक मुद्दों पर वार्ता के बावजूद इस देश में धार्मिक आजादी के मुद्दे को नहीं छोड़ेगा। सम्मेलन में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि उइगर मुस्लिम अल्पसंख्यकों के साथ चीन की बदसलूकी ने विश्व में मानवाधिकार उल्लंघन की एक संगीन सूरतेहाल पैदा कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



