ट्रेनिंग के दौरान पाकिस्तानी सेना का फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलटों की हुई मौत

Summary :

इंटर सर्विसेज पब्‍लिक रिलेशंस ने बताया कि इस विमान में इंस्‍ट्रक्‍टर पायलट, मेजर उमर, स्‍टूडेंट पायलट लेफ्टीनेंट फैजान थे जिनकी मौत इस दुर्घटना में हो गई।

पाकिस्तानी सेना का फाइटर विमान ‘मुशाक’ रूटीन ट्रेनिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार दोनों पायलेट की मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा पंजाब प्रांत में हुआ है। हादसे के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 
डॉन की खबर के मुताबिक इंटर सर्विसेज पब्‍लिक रिलेशंस ने बताया कि इस विमान में इंस्‍ट्रक्‍टर पायलट, मेजर उमर, स्‍टूडेंट पायलट लेफ्टीनेंट फैजान थे जिनकी मौत इस दुर्घटना में हो गई। जानकारी के अनुसार विमान रोज की तरह उड़ान भर रहा था, तभी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 
मेजर उमर पाकिस्तान के गुजरात और फैजान चकवाल के कलार कहर के रहने वाले बताए जाते हैं। पाकिस्तानी सेना सेना की तरफ से  हादसे के कारणों के बारे में जानकारी नहीं दी है। हालांकि, ये जरूर बताया है कि क्रैश होने से ग्राउंड पर किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

Desk Team