नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर विस्फोट : 48 लोगों की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

Summary :

नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर विस्फोट :  नाइजीरिया के उत्तर-मध्य राज्य नाइजर में कल दोपहर एक भीषण हादसा घटित हुआ, जिसमें 48 से अधिक लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब एक पेट्रोल टैंकर ने यात्रियों और मवेशियों से भरे ट्रेलर ट्रक से टकरा गया। यह दुर्घटना बिदा-अगाई-लापाई राजमार्ग पर दोपहर लगभग 12:30 बजे हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस दुर्घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है और राहत कार्य अभी भी जारी है। Highlight :  नाइजीरिया के नाइजर राज्य में पेट्रोल टैंकर विस्फोट विस्फोट में 48 लोगों की मौत,…

नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर विस्फोट :  नाइजीरिया के उत्तर-मध्य राज्य नाइजर में कल दोपहर एक भीषण हादसा घटित हुआ, जिसमें 48 से अधिक लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब एक पेट्रोल टैंकर ने यात्रियों और मवेशियों से भरे ट्रेलर ट्रक से टकरा गया। यह दुर्घटना बिदा-अगाई-लापाई राजमार्ग पर दोपहर लगभग 12:30 बजे हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस दुर्घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है और राहत कार्य अभी भी जारी है।

Highlight : 

  • नाइजीरिया के नाइजर राज्य में पेट्रोल टैंकर विस्फोट
  • विस्फोट में 48 लोगों की मौत, अन्य कई लोग घायल 
  • घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य जारी

नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर विस्फोट

नाइजर इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (NEMA) के महानिदेशक अब्दुल्ला-बाबा-अरा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना एगेई स्थानीय सरकारी क्षेत्र के डेंडो समुदाय के करीब दो किलोमीटर दूर हुई। पेट्रोल टैंकर और ट्रेलर ट्रक की टक्कर इतनी शक्तिशाली थी कि आसपास के वाहन भी उसकी चपेट में आ गए, जिसमें एक क्रेन और एक पिकअप वैन शामिल हैं।

नाइजीरिया में दर्दनाक सड़क हादसा, ऑयल टैंकर में धमाके से 48 लोगों की मौत

50 से अधिक गायें जलकर हुई नष्ट

हादसे के समय पेट्रोल टैंकर से निकली आग ने तुरंत ही आसपास के क्षेत्रों को अपनी चपेट में ले लिया। रिपोर्ट के अनुसार, 50 से अधिक गायें भी इस दुर्घटना में पूरी तरह से जल गईं। राहत और बचाव कार्य के दौरान NEMA की रैपिड रिस्पॉन्ड टीम और अन्य स्थानीय आपातकालीन प्रबंधन समितियां (एलजीईएमसी) घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। हालाँकि, शव ट्रकों के अंदर फंसे हुए हैं, जिनके कारण मुआवजा और शवों की पहचान में समय लग सकता है।

18,000 Cows Died in the “Deadliest Fire Involving Cattle”

48 लोगों की मौत बचाव कार्य जारी

स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं पीड़ितों के परिजनों और स्थानीय निवासियों की मदद के लिए तत्पर हैं। इस हादसे ने नाइजीरिया में सड़क सुरक्षा और आपातकालीन प्रबंधन के मुद्दों पर एक बार फिर से गंभीर चिंता जताई है। दुर्घटना की जांच जारी है, और अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Saumya Singh