पाकिस्तान : पीएम इमरान खान ने कोरोना की दूसरी लहर को लेकर लोगों को दी चेतवानी

Summary :

रविवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने नागरिकों से अपील की है कि वे मास्क पहनें, ताकि कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि से बचा जा सके।

पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण का दौर जारी है। देश में रोजाना मरीजों का आंकड़ों में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने नागरिकों से अपील की है कि वे मास्क पहनें, ताकि कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि से बचा जा सके। 
खान ने रविवार को ट्वीट किया, “कुछ अन्य देशों की तुलना में अल्लाह पाकिस्तान में हमारे प्रति दयालु रहा है और उसने कोविड-19 के सबसे बुरे प्रभावों को लेकर हमें बख्शा है। लेकिन डर है कि सर्दियों की शुरूआत में वायरस की दूसरी लहर आ सकती है। मैं देश की पूरी जनता से इससे बचने के लिए मास्क पहनने का आग्रह करता हूं। साथ ही सभी कार्यालयों और शैक्षिक संस्थानों को मास्क पहनना सुनिश्चित कराना चाहिए।” 

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को पाकिस्तान में 632 नए मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद देश में कुल संक्रमणों की संख्या 3,14,616 हो गई है। वहीं 6 नई मौतों के बाद कुल मृत्यु संख्या बढ़कर 6,513 हो गई। अब तक कुल 2,98,968 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

इससे पहले 3 अक्टूबर को देश में कोरोनावायरस से निपटने के लिए बनाए गए एक राष्ट्रीय निकाय ने सभी प्रांतों और महासंघों की इकाइयों को मानक संचालक प्रक्रियाओं (एसओपी) का उल्लंघन करने वाले रेस्तरां और शादी हॉल पर कार्रवाई करने के लिए कहा था। पाकिस्तान मेडिकल एसोसिएशन ने भी देश में बढ़ रहे कोविड -19 मामलों पर चेतावनी जारी कर कहा है कि देश में बीमारी की दूसरी लहर आ सकती है। 

Desk Team