पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपने समकक्ष महातिर मोहम्मद के निमंत्रण पर आज को मलेशिया की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि खान कैबिनेट सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों वाले उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मलेशिया दौरे पर जाएंगे।
बयान में कहा गया, “अपनी यात्रा के दौरान, खान के मलेशियाई प्रधानमंत्री के साथ बैठक करने और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करने करने की संभावना है। दोनों नेता दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण समझौतों से संबंधित एक हस्ताक्षर कार्यक्रम में भी मौजूद रहेंगे और संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में शामिल होंगे।”
सबरीमाला मंदिर के मामले पर सुप्रीम कोर्ट के नौ जजों की पीठ आज करेगी सुनवाई
प्रधानमंत्री मलेशिया में इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2018 में पदभार संभालने के बाद से यह खान की मलेशिया की दूसरी यात्रा होगी।


Download Android App
Download iOS App



