प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। पीएम ने यहां पर मंगलवार को ऐलान किया कि ब्रिस्बेन में जल्द ही एक नया वाणिज्य दूतावास खोला जाएगा और उन्हें सिडनी में हैरिस पार्क का नाम बदलकर लिटिल इंडिया करने के लिए आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री समकक्ष एंथनी अल्बनीज को धन्यवाद दिया।
पीएम मोदी ने कुडोस बैंक एरिना स्टेडियम में एकत्रित 20,000 से अधिक भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मित्रों, अब जबकि मैं यहां आपके साथ हूं, मैं एक घोषणा करना चाहता हूं। ब्रिस्बेन में भारतीय समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांग अब जल्द ही एक नया भारतीय वाणिज्य दूतावास खोलकर पूरी की जाएगी।
पीएम मोदी ने कहा कि सिडनी में हैरिस पार्क का नाम बदलकर लिटिल इंडिया करने पर मैं पीएम अल्बनीज को भी धन्यवाद देता हूं। थैंक यू मेरे दोस्त एंथनी। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, मुझे अहमदाबाद में भारतीय धरती पर प्रधानमंत्री अट द रेट एलबीओएमपी जी का स्वागत करने का अवसर मिला। आज वे यहां लिटिल इंडिया की आधारशिला के अनावरण में मेरे साथ रहे।
पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिमी सिडनी उपनगर में प्रवासी समुदाय ने अपने क्षेत्र को आधिकारिक रूप से छोटा भारत (लिटिल इंडिया) घोषित करने के लिए नए सिरे से आह्वान किया था। भारतीय व्यापार मालिकों ने पहली बार आधिकारिक तौर पर 2015 में लिटिल इंडिया क्षेत्र का नामकरण प्रस्तावित किया था, यह मानते हुए कि यह टाइटल से उन्हें लाभ होगा। ऑस्ट्रेलियाई सरकार की वेबसाइट के अनुसार, हैरिस पार्क में भारतीयों की एक महत्वपूर्ण आबादी है और व्यापक रूप से भारतीय गैस्ट्रोनोमी और भारतीय संचालित छोटे तथा मध्यम आकार के उद्यमों के लिए एक असाधारण स्थान के रूप में जाना जाता है।


Download Android App
Download iOS App



