अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका का सबसे महान, समर्पित और वफादार दोस्त बताया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ‘भारत में सभी लोगों के लिए शानदार काम कर रहे हैं।’
राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय प्रवासियों के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा, “आपने हमारी संस्कृति को समृद्ध किया, हमारे मूल्यों का बरकरार रखा और हमारे समुदाय को आगे बढ़ाया। आप को सच में अमेरिकी होने पर गर्व है और हम अमेरिकन के रूप में आपको पाकर काफी गौरवान्वित हैं।”

ट्रंप ने टैक्सास प्रांत की राजधानी ह्यूस्टन में एनआरजी फुटबाल स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ 50 हजार से अधिक भारतीय अमेरिकी समुदाय को संबोधित करते हुए ये बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया एक मजबूत और संपन्न भारत को देख रही है।
…जब ‘Howdy Modi’ का कई भाषाओं में PM मोदी ने दिया जवाब, देखें VIDEO
ट्रंप ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी भारत में, भारत के लोगों के लिए शानदार काम कर रहे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर मैं आज उनके साथ रहकर काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।” इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को अमेरिका का सबसे निष्ठावान मित्र बताया और उन्हें हाल में बीते उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।
उन्होंने कहा कि भारत में मोदी वही कर रहे हैं जो अमेरिका में हो रहा है। ट्रंप ने मोदी को भारत और अमेरिका के रिश्तों को ऊपर ले जाने वाला बताते हुए कहा कि दोनों देशों के रिश्ते इतने मजबूत पहले कभी नहीं हुए। अपने भाषण को समाप्त करते हुए उन्होंने कहा, “मैं एक महान व्यक्ति, महान नेता, भारत के नेता, मेरे दोस्त, प्रधानमंत्री मोदी को विशेषकर धन्यवाद देना चाहता हूं।”


Download Android App
Download iOS App



