इजरायली पीएम नेतन्याहू ने जंग की आवाज शुरू कर दी। उन्होंने हमास द्वारा लगातार हो रहे हमले को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ दी और हमास को चेतावनी देते हुए कहा की लड़ाई तुमने शुरू की थी और खत्म हम करेंगे। जी हाँ इजराइल हमास युद्ध के बीच इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने बुधवार के दिन बड़ा बयान दिया जहां उन्होंने हमास के लड़ाकू को खत्म करने की बात कही है। जी हां उन्होंने कहा है की अब सभी फलिस्तीनी आतंकवादी समूह के सभी आतंकवादियों को अब खत्म करना तय है। शनिवार के दिन हमास की ओर से इजराइल पर हुए अचानक हमले को लेकर पहली बार इजरायली पीएम ने हमास को बड़ी चेतावनी दी है।इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू मैं अपने बयान में कहा है कि हमास दाएश की तरह ही हम उन्हें एक-एक करके बर्बाद कर देंगे जैसे दुनिया ने दाएश को खत्म कर दिया।
इजराइल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने कही ये बात
इजराइल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने कहा है कि अब हम हमास का नामोनिशान धरती से मिटा देंगे। इजराइल पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इस जंग के बीच अपने सभी राजनीतिक मतभेदों को भुलाते हुए सरकार में विपक्ष को शामिल किया है ताकि हम आज के जंग को मजबूती के साथ लड़ा जाए। इतना ही नहीं बल्कि इस आपातकालीन सरकार के अंदर पूर्व रक्षा मंत्री बेनी गैंटेज को भी शामिल किया गया। गाजा पर इजरायल के हमले के बाद अब तक 3,38, 000 लोगों को अपनी जगह से विस्थापित होना पड़ा।


Download Android App
Download iOS App



