पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, जहां जारी हिंसा में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी हैं। इस बीच, जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के नेता सरदार अमन खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने भारत से मदद की गुहार लगाई है। अमन खान का आरोप है कि प्रदर्शनों को दबाने के लिए पाकिस्तान ने इस पूरे क्षेत्र की आर्थिक नाकेबंदी कर दी है, जिससे लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने भारत सरकार से LoC खोलने और मानवीय मदद भेजने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर हालात और बिगड़े, तो स्थानीय लोगों को भारत आने का रास्ता मिलना चाहिए। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आइए इस वीडियो के बारे में विस्तार से जानते हैं।
PoK ने भारत से लगाई मदद की गुहार
सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म एक्स पर @OsintTV ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में सरदार अमन खान को कहते हुए सुना जा सकता है कि हमें भारत की मदद चाहिए। यहां राशन और जरुरी दवाइयों की भारी किल्लत हो गई है। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद की तानाशाही की वजह से PoK में मानवीय संकट पैदा हो गया है। अमन खान ने रावलाकोट के ईदगाह मैदान में लोगों से पूछा कि क्या उन्हें नियंत्रण रेखा (LoC) की ओर बढ़ना चाहिए। इसके जवाब में जनता ने कहा कि “हां, आगे बढ़ो।” पाकिस्तानी सेना के जुर्म से लोग बहुत परेशान हो गए हैं, इसलिए वह मदद के लिए भारत से गुहार लगा रहे हैं।
“Help Us, India”: PoJK Protesters Make Direct Appeal Amid Food Shortage
On the 26th day of protests, one of the main protest leaders, Sardar Aman Khan, appealed to the people across the Line of Control and to India for help, alleging that Pakistan has blocked food and medicine… pic.twitter.com/DRg3z2AlrL
— OsintTV 📺 (@OsintTV) July 5, 2026
आंदोलन अब क्रांति में बदला
यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में इस्लामाबाद के खिलाफ विद्रोह की आग सुलग रही है। वहां ईदगाह मैदान में “पीओके पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है” और “हमें पाकिस्तानी सेना से आजादी चाहिए” जैसे तीखे नारे गूंजे।
गौरतलब है कि यह आंदोलन शुरुआत में आटे, बिजली और बुनियादी सुधारों सुविधाओं की मांग को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन अब पाकिस्तानी हुकूमत, तानाशाही रवैये और दमनकारी नीतियों की वजह से इसने बड़ी क्रांति का रूप ले लिया है। हालात ये हो गए हैं कि PoK के लोग अब पाकिस्तानी प्रशासन और उसके झंडे को ख़ारिज कर रहे हैं।
Also Read: पाकिस्तान में एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन आसिम की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े गोलियां दागी


Download Android App
Download iOS App




