Prithvi Shaw की मंगेतर आकृति अग्रवाल की क्रिप्टिक पोस्ट से मची हलचल, क्या सच में धोखेबाज़ है क्रिकेटर?

Summary :

इंडियन क्रिकेटर पृथ्वी शॉ एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका क्रिकेट खेलना नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। दरअसल उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल की एक क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें शुरू कर दी हैं। हालांकि आकृति ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया और ना ही किसी को टैग किया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे सीधे पृथ्वी शॉ से जोड़कर देख रहे हैं। क्योंकि हाल ही में पृथ्वी की आकृति के साथ सगाई हुई थी और…

इंडियन क्रिकेटर पृथ्वी शॉ एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका क्रिकेट खेलना नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। दरअसल उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल की एक क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें शुरू कर दी हैं।

हालांकि आकृति ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया और ना ही किसी को टैग किया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे सीधे पृथ्वी शॉ से जोड़कर देख रहे हैं। क्योंकि हाल ही में पृथ्वी की आकृति के साथ सगाई हुई थी और उसके बाद ही उनका इस तरह का पोस्ट वायरल हुआ है। ऐसे में दिलचस्प बात तो ये है कि पोस्ट वायरल होने के बावजूद आकृति ने अभी तक पृथ्वी शॉ को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो नहीं किया है और न ही दोनों की सगाई से जुड़ी तस्वीरें हटाई हैं।

Prithvi Shaw fiancee Viral Post: आकृति ने पोस्ट में क्या लिखा?

Akriti Agarwal Instagram story
Akriti Agarwal Instagram story (Source: Google)

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में आकृति अग्रवाल ने लिखा कि, “मुझे इतनी बार धोखा दिया गया, फिर भी मैंने कभी एक शब्द नहीं कहा। अब भी यकीन नहीं हो रहा कि एक कदम आगे बढ़ने के बाद भी ऐसा हुआ।” इसके बाद उन्होंने एक और लाइन लिखी कि, “सब कुछ सच है। हर अफवाह सच है। सोशल मीडिया पर उनके बारे में जो कुछ भी आप देखते हैं, वह सब सच है।” बताया जा रहा है कि यह स्टोरी कुछ ही समय बाद डिलीट कर दी गई, लेकिन तब तक इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था।

Prithvi Shaw Relationship News: फैंस ने पृथ्वी शॉ से जोड़ा मामला

 Akriti Agarwal's cryptic post
Akriti Agarwal’s cryptic post (Source: Google)

आकृति की पोस्ट में किसी का नाम नहीं था, फिर भी फैंस ने इसे पृथ्वी शॉ के साथ जोड़ना शुरू कर दिया। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस पूरे मामले पर ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। ऐसे में यह साफ नहीं है कि पोस्ट किसके लिए लिखी गई थी। गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इसी साल सगाई की थी। वहीं आकृति एक एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर भी जानी जाती हैं।

क्रिकेट करियर में भी मुश्किल दौर

Prithvi Shaw Cricket Career
Prithvi Shaw Cricket Career (Source: Google)

दूसरी ओर, पृथ्वी शॉ का क्रिकेट करियर भी पिछले कुछ समय से स्ट्रगल के दौर से गुजर रहा है। आईपीएल 2026 में वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे, लेकिन पूरे सीजन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। खराब फिटनेस और लगातार गिरते प्रदर्शन की वजह से उनका करियर काफी प्रभावित हुआ है।

टीम इंडिया में वापसी पर बोले पृथ्वी शॉ

Prithvi Shaw Plans For Comeback In Cricket
Prithvi Shaw Plans For Comeback In Cricket (Source: Google)

हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान पृथ्वी शॉ ने भारतीय टीम में वापसी की अपनी इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि, “अगर मैं वापसी के बारे में नहीं सोचूंगा, तो खेलने का कोई मतलब नहीं है। भारत के लिए कौन नहीं खेलना चाहता? मैं उसी लक्ष्य के लिए लगातार मेहनत कर रहा हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “पिछले साल मैंने खुद को समय दिया और कुछ जगहों पर घूमने गया ताकि मानसिक रूप से फ्रेश हो सकूं। इसके बाद मैंने पहले से कहीं ज्यादा मेहनत शुरू की। ट्रेनिंग हो या बल्लेबाजी, हर चीज पर पहले से तीन गुना ज्यादा फोकस किया। मुझे लगता है कि वह ब्रेक मेरे लिए बेहद जरूरी था और उसने मुझे मानसिक रूप से पहले से ज्यादा मजबूत बनाया।”

Read More: England से दूसरा T-20I आखिर क्यों हार गई India?, जानें असली वजह

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।