पोलैंड की सरकार ने मिसाइल रोधी प्रणाली उपलब्ध कराने की जर्मनी की पेशकश को अस्वीकार करते हुए कहा है कि पोलैंड की जगह यह यूक्रेन भेजी जानी चाहिए।
जर्मनी की पेशकश पर पोलैंड के आश्चर्यजनक जवाब का यूक्रेन ने स्वागत किया है जिसे रूस की मिसाइलों से बचने के लिए मिसाइल रोधी प्रणाली की अत्यंत आवश्यकता है।
हालांकि जर्मनी के रक्षा मंत्री क्रिस्टीन लैम्ब्रेक्ट ने बर्लिन में संवाददाताओं से कहा कि नाटो क्षेत्र के बाहर नाटो रक्षा प्रणालियों के उपयोग के लिए सभी सदस्य देशों सहमति की आवश्यकता है।
आरजेक्जपोस्पोलिता दैनिक ने पोलैंड के नेताओं के प्रस्ताव को ‘चौंकाने वाला’ करार दिया और कहा कि यदि मिसाइल रक्षा प्रणाली यूक्रेन को भेजी जाती है तो इसे संचालित करने के लिए जर्मनी को अपने सैनिक भी भेजने पड़ेंगे जिससे रूस इसे युद्ध में नाटो की भागीदारी समझेगा तथा इससे स्थिति और अधिक खराब हो सकती है।


Download Android App
Download iOS App



