पोम्पियो उत्तर कोरिया में किम से करेंगे मुलाकात

Summary :

 उत्तर कोरिया ने पहले मांग की थी कि उसके परमाणु निरस्त्रीकरण से पहले अमेरिका प्योंगयांग के विश्वास को बनाए रखने के लिए कदम उठाए। 

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि विदेश मंत्री माइक पोम्पियो उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर आगे की वार्ता के लिए कोरियाई प्रायद्वीप देश की यात्रा करेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश विभाग की प्रवक्ता हीदर नॉर्ट ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि पोम्पियो रविवार को उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन के साथ वार्ता करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘पोम्पियो छह से आठ अक्टूबर तक जापान, दक्षिण कोरिया और चीन की भी यात्रा करेंगे।’ एक साल से भी कम समय में उत्तर कोरिया के पोम्पियो के चौथे दौरे के बारे में नॉर्ट ने कहा, ‘हमारे पास आगे बढ़ने के कई रास्ते हैं लेकिन इस बातचीत में हम अगले कदम बात करेंगे।’ उत्तर कोरिया के साथ वार्ता बाधित होने की बात को खारिज करते हुए उन्होंने कहा,

‘मंत्री और राष्ट्रपति का कहना है कि हम बीच अवधि में मनमाने ढंग से समय सीमाएं तय नहीं करने जा रहे। हम आशावान हैं।’ नॉर्ट ने कहा कि यह बातचीत सही दिशा में जा रही है। उत्तर कोरिया ने पहले मांग की थी कि उसके परमाणु निरस्त्रीकरण से पहले अमेरिका प्योंगयांग के विश्वास को बनाए रखने के लिए कदम उठाए।

Desk Team