नई दिल्ली : भारत के लिए उसके पड़ोसी देश चीन हो या फिर पाकिस्तान हमेशा से ही चिंता का विषय रहा है। चीन तिब्बत में अपनी सैन्य शक्ति बढ़ा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि चीन ने ल्हासा के गोंग्गर एयरपोर्ट पर लड़ाकू विमानों के लिए सुरक्षित ठिकाने बनाए हैं। इससे भारत की चिंता बढ़ गई है। यह इलाका दिल्ली से 1350 किमी दूर है।
सुरक्षा से जुड़े तीन अधिकारियों ने दावा किया कि पहले इस हवाई पट्टी का इस्तेमाल क्षेत्रीय संपर्कों को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था। लेकिन, अब इसे पूरी तरह से सैन्य छावनी के रूप में तब्दील किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि ‘टैक्सी ट्रैक’ नीति के तहत चीन ने हवाई पट्टी से शुरूआत कर इसे पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया है। इसमें तीन स्क्वैड्रोन यानि 36 लड़ाकू विमानों को रखा जा सकता है।
हाल के महीनों में भारत और चीन के बीच आपसी रिश्तों में गर्मजोशी आई है। प्रधानंमत्री नरेन्द्र मोदी एक अनौपचारिक सम्मेलन के दौरान वुहान में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक की। जिसके बाद दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।


Download Android App
Download iOS App



