संभावित परमाणु हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा

Summary :

NULL

अमेरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्तरी कोरिया द्वारा अमेरिका या उसके सहयोगियों पर किसी भी संभावित परमाणु हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और उसे ‘व्यापक सैन्य कार्रवाई’ से असफल कर  दिया जाएगा।  समाचार एजेंसी ‘योनहाप’ की रिपोर्ट के अनुसार, पेंटागन प्रमुख ने अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष सोंग युंग-मू के साथ वार्ता के बाद बताया कि उत्तरी कोरिया ने ‘अनावश्यक’ परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों के साथ क्षेत्र में खतरा की स्थिति बढ़ा दी है।

रक्षा मंत्री ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच 49वीं वार्षिक सुरक्षा सलाहकार बैठक (एससीएम) के समापन के बाद यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, अमेरिका या उसके सहयोगियों पर किसी भी हमले को असफल कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, किसी भी परमाणु हथियार के प्रयोग का जवाब व्यापक सैन्य कार्रवाई से दिया जाएगा। वहीं, शुक्रवार को दक्षिण कोरिया पहुंचे मैटिस ने कहा था कि अमेरिकी सरकार उत्तर कोरिया के साथ युद्ध नहीं चाहती है, बल्कि कोरियाई प्रायद्वीप का पूरी तरह से परमाणु निरस्त्रीकरण करना चाहती है।

Desk Team