ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन पाकिस्तान के पांच दिवसीय यात्रा पर सोमवार को यहां पहुंच रहे हैं। एक रिपोर्ट अनुसार, द ड्यूक और डचेस ऑफ कैंब्रिज इस यात्रा पर अपने तीन बच्चों को भी साथ लाएंगे। 13 सालों में ऐसा पहली बार होगा, जब ब्रिटिश शाही परिवार का कोई भी सदस्य पाकिस्तान की यात्रा कर रहा है।
इससे पहले साल 2006 में विलियम के पिता द प्रिंस ऑफ वेल्स यानी चार्ल्स और द डचेस ऑफ कॉर्नवाल यानी कैमिला पार्कर-बॉल्स ने 8 अक्टूबर, 2005 को पाकिस्तान में आए भूकंप के बाद बर्बाद हुए क्षेत्रों का दौरा किया था। पाकिस्तान की अन्य शाही यात्राओं में प्रिंस विलियम की दादी व महारानी एलिजाबेथ (साल 1961 में और साल 1997 में), उनकी दिवंगत मां राजकुमारी डायना (साल 1991, साल 1996 और साल 1997) की यात्राएं शामिल हैं।
सात और शहरों को ‘स्मार्ट सिटी’ के रूप में विकसित करेगी योगी सरकार
प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से मिलेंगे। उनसे मिलने के बाद द ड्यूक और डचेस ऑफ कैंब्रिज 16 अक्टूबर को लाहौर की यात्रा करेंगे और उसके बाद चित्राल का दौरा करेंगे। वहीं उनकी वापसी 18 अक्टूबर को होगी।


Download Android App
Download iOS App



