मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) में पेनिसुला बिजनेस पार्क बिल्डिंग में सोमवार दोपहर आग लग गई। इस इमारत में कई बॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस हैं। खबरों के अनुसार, छत पर खड़े करीब 40 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और अभी तक किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं है। 22 मंजिली इमारत के छठे फ्लोर में आग लगी थी।
मुंबई के रहने वाले सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी ने घटना के वीडियो और तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। सूत्रों का कहना है कि सभी कार्यालय, जिसमें फिल्म प्रोडक्शन हाउस भी शामिल हैं, वे खतरे में हैं। बाइस मंजिला इमारत में अपराह्न लगभग पौने एक बजे दूसरी मंजिल पर आग लगी थी और छठी मंजिल तक आग पहुंच गयी थी। घटनास्थल पर दमकल की 10 गाड़ियां और पांच पानी के टैंकर थे, छह एंबुलेंस भी वहां थी।
गौरतलब है की रविवार को ही मुंबई के चरनी रोड के पास ड्रीमलैंड सिनेमा के पास वाली एक रिहायशी इमारत में भयंकर आग लगी थी। जानकारी के मुताबिक इमारत में फंसे हुए सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था। आग आदित्य आर्केड टोपीवाला लेन पर स्थित इमारत में लगी थी। हालांकि इस घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ था। दमकल विभाग ने इस आग को लेवल-3 की आग करार दिया था।


Download Android App
Download iOS App



