पाकिस्तान की खैबर-पख्तूनख्वा सरकार ने सूबे में आतंकवाद से प्रभावित अल्पसंख्यकों और उनके परिवारों को वित्तीय मदद प्रदान करने के लिए 20 करोड़ रुपये के कोष बनाने के लिए कानूनी मसौदा तैयार किया है।
प्रांतीय औकाफ और धार्मिक मामलों के विभाग द्वारा तैयार किए गए विधेयक को जल्द ही राज्य के विधानमंडल में पेश किया जाएगा, जिसके तहत आतंकवाद पीड़ित अल्पसंख्यकों को इस कोष से वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। औकाफ और धार्मिक मामलों के विभाग के सचिव के नेतृत्व में एक आकलन समिति अल्पसंख्यकों के प्रभावित सदस्यों को धन का उचित वितरण सुनिश्चित करेगी।
मुरादाबाद में डबल डेकर ट्रेन के 2 कोच पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित
मसौदा विधेयक के अनुसार, केपीके विधानसभा के सभी चार अल्पसंख्यक सदस्य समिति के सदस्य होंगे। समिति प्रभावित अल्पसंख्यकों के आवेदनों की समीक्षा करेगी। औकाफ विभाग के सूत्रों ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा विधि विभाग ने मसौदा विदेयक को मंजूरी दे दी है।


Download Android App
Download iOS App



