इस अंदाज में मरीज़ों ने दर्द भुलाकर अस्‍पताल में मनाया नवरात्रि का त्योहार, वीडियो वायरल

Summary :

जहां हर तरफ ढोल-नगाड़े, मिठाइयां और रंग-बिरंगी लाइटों की रोशनी त्योहार के इस मौसम में नजर आती हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी लोग आपको हर तरफ मिल जाएंगे

जहां हर तरफ ढोल-नगाड़े, मिठाइयां और रंग-बिरंगी लाइटों की रोशनी त्योहार के इस मौसम में नजर आती हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी लोग आपको हर तरफ मिल जाएंगे जो बिस्तर पर ही अपना जीवन बिताने के लिए मजबूर हैं। हम अस्पतालों में मरीजों की बात कर रहे हैं। जो रात-दिन बिस्तर पर ही अपना समय बिताते हैं। यह मरीज कई तरह की गभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं वहीं उनके परिवार वाले उनकी सेहत को लेकर हर समय चिंतित रहते हैं। 
ऐसी हालत आपको देश के हर अस्पताल में देखने को मिल जाएगी। अगर आप इन लोगों को कुछ मिनटों की खुशी दे सकते हैं तो जरूर दें ताकि वह जीना ना भूलें। उन्हें भी एहसास हो कि हमारे लिए भी खुशियां इस दुनिया में है। ऐसा ही एक वाकया मुंबई के एक अस्पताल में दिखाई दिया है। नवरात्रि के पावन अवसर पर अस्पताल के मरीजों के चेहरे पर कुछ ही मिनटों के लिए हंसी आ गई। 
वीडियो वायरल हो रहा है मलाड के किडनी केयर सेंटर का 
मशहूर फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस में संजय दत्त हर मरीज को जादू की झप्पी देते हुए नजर आते थे। ऐसा करने से उन लोगों के चेहरों पर कुछ ही समय के लिए लेकिन एक प्यारी सी मुस्कान जरूर आ जाती थी। 

ऐसा ही कुछ मुंबई के मलाड में किडनी केयर सेंटर में नजर आया। नवरात्रि की खुशियां इस अस्पताल में मरीजों के पास बांटने के लिए जादू की झप्पी जैसा तरीका निकाला गया। इस अस्पताल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। 
डांडिया मस्ती और मीठी सी धुन संगीत में 
भारत देश की आर्थिक राजधानी के तौर पर मलाड को जाना जाता है। मलाड शहर के एक किडनी अस्पताल में कुछ मरीजों के साथ डांडिया की खुशियां अस्पताल के कर्मचारियों ने मनाई। वह मरीजों के साथ खेलते हुए नजर आए। नवरात्र में संगीत की मीठी सी धुन इसका एहसास कराती है।

 
अस्पताल के कर्मचारियों ने भी यही एहसास वहां के मरीजों को कराने की कोशिश की। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अस्पताल की महिला कर्मचारियों के साथ डालिसिस वार्ड के मरीजों ने डांडिया खेला। 
भले ही वह बिस्तर पर लेटे नजर आ रहे हैं लेकिन उन्होंने डांडिया खेलकर अपनी खुशी का बयान की।डांडिया का संगीत बज रहा है और इस धुन पर कर्मचारियों के साथ मरीज डांडिया खेल रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर यूजर्स बहुत पसंद कर रहे हैं। 

Desk Team