इजरायल की पुलिस ने प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू के खिलाफ रिश्वत लेने, धोखाधड़ी करने के मामले में मुकदमा चलाने की सिफारिश की है। पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि भ्रष्टाचार के मामले में नेतन्याहू पर मुकदमा चले या नहीं, यह फैसला अब अटॉर्नी जनरल को करना है।
बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए नेतन्याहू ने हॉलीवुड निर्माता आर्नन मिलचन से करीब एक लाख डॉलर की कीमत के तोहफे लिए। इन तोहफों में महंगी शराब और सिगार शामिल था जो प्रधानमंत्री को मिलचन को अमेरिकी वीजा लेने में मदद के बदले दिए गए थे।
पुलिस का कहना है कि नेतन्याहू पर ऑस्ट्रेलियाई अरबपति जेम्स पेकर से जुड़े एक मामले में भी धोखाधड़ी करने और लोगों का भरोसा तोड़ने का शक है। हालांकि नेतन्याहू के वकील ने कहा कि दोस्ती में ये तोहफे दिये गये हैं।
इजरायल के सरकारी टीवी पर नेतन्याहू ने कहा है कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं और वह अपना चौथा कार्यकाल पूरा करने को लेकर आश्वस्त हैं। पुलिस की ओर से उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश को कल रात सार्वजनिक किया गया है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



