अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बहू वेनेसा ट्रंप को एक संदिग्ध लिफाफा खोलने के बाद सफेद पाउडर के संपर्क में आने से सोमवार को एहतियातन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वेनेसा राष्ट्रपति ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की पत्नी हैं।
न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के सार्वजनिक सूचना विभाग के उपायुक्त सार्जेट ली जोन्स ने सिन्हुआ को बताया कि वेनेसा ट्रंप को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने अपने न्यूयॉर्क स्थित आवास पर ट्रंप जूनियर के लिए आए एक संदिग्ध लिफाफे को खोला था।
जोन्स ने कहा कि सफेद पाउडर हानिकारक नहीं होना चाहिए, इसे जांच के लिए लैब भेजा गया है। गौरतलब है कि संदिग्ध लिफाफा खोलने के बाद वेनिसा ने खांसना शुरू कर दिया। उनका जी मचलाने लगा था, जिसके बाद उन्होंने 911 पर फोन किया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



