ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और उनके ब्रिटिश समकक्ष टिम बारो के बीच यहां कैबिनेट कार्यालय में हुई बैठक में शामिल होकर ‘विशेष संकेत’ दिए हैं। दोनों देशों के NSA की शुक्रवार को हुई बैठक में सुनक ने रेखांकित किया कि ब्रिटेन व्यापार, रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को और सशक्त करने का समर्थन करता है। डोभाल वाशिंगटन की यात्रा के बाद ब्रिटेन के साथ वार्षिक द्विपक्षीय रणनीतिक संवाद के लिए लंदन आए हैं। उन्होंने इससे पहले अमेरिकी समकक्ष जैक सुलिवन से भी इसी तरह की वार्ता की थी।
साझेदारी को और गहरा करने का पूरी तरह से समर्थन
लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग और विदेश मंत्रालय ने देर शनिवार को इस बैठक का संदर्भ देते हुए ट्वीट किया, ‘‘कैबिनेट कार्यालय में सर टिम बारो और माननीय डोभाल के बीच भारत-ब्रिटेन एनएसए संवाद में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने शामिल होकर विशेष संकेत दिए।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘प्रधानमंत्री के इस आश्वासन का महत्व है कि उनकी सरकार व्यापार, रक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने का पूरी तरह से समर्थन करती है।
‘‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’’ की पृष्ठभूमि में हुआ
सर टिम के जल्द भारत दौरे का इंतजार कर रहे हैं।’’ भारत और ब्रिटेन के बीच यह सुरक्षा संवाद बीबीसी के विवादित वृत्तचित्र ‘‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’’ की पृष्ठभूमि में हुआ है। इस वृत्तचित्र की भारत सरकार ने निंदा करते हुए इसे पक्षपात करने वाला दुष्प्रचार करार दिया है।


Download Android App
Download iOS App



