ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि रूस अपने कुछ सैनिकों को युद्ध के लिए डोनबास क्षेत्र रवाना करेगा। मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘यूक्रेन के उत्तर से रूसी सेना को पूरी तरह हटाकर रूस और बेलारूस भेज दिया गया है।’ इनमें से कुछ बलों को डोनबास में लड़ने के लिए पूर्वी यूक्रेन में स्थानांतरित किया जाएगा।
दक्षिण में गोलाबारी की जा रही
मंत्रालय ने कहा, ‘‘इन बलों में से कई को पूर्व में तैनात करने से पहले महत्वपूर्ण बदलाव की आवश्यकता होगी। उत्तर में किसी भी बड़ पैमाने पर पुन: तैनाती में कम से कम एक सप्ताह का समय लग सकता है।’’ रूस सेना की ओर से यूक्रेन के पूर्व और दक्षिण में गोलाबारी की जा रही है। मंत्रालय ने कहा, ‘पूर्व और दक्षिण के शहरों में रूसी गोलाबारी जारी है और रूसी सेना रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण एवं अपने नियंत्रण वाले इत्रयिम शहर से दक्षिण की ओर आगे बढ़ गई है।


Download Android App
Download iOS App



