Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 3 सालों से युद्ध जारी है जहां यूक्रेन को जंग में अधिक नुकसान हुआ है। इसी बीच रूस ने एक बार फिर यूक्रेन के कई शहरों में हवाई हमला करके बमबारी की है। इस हमले में कीव, खारकीव समेत कई शहरों में रिहायशी इमारतों, बाजारों और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया गया है जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल भी हो गए है साथ ही UNESCO की लिस्ट में शामिल ‘पेचेर्स्क लावर मोंटेसरी’ भी हमले की चपेट में आ गया है और आग लगने के बाद क्षतिग्रस्त हो गया है।
Russia Air Strike on Kyiv: मिसाइलों और शाहेद ड्रोन से हवाई हमला

रूस ने यूक्रेन के शहर में ताबड़तोड़ हवाई हमले किए है। यूक्रेन के गृह मंत्री इहोर क्लाइमेनको ने हमले की जानकारी देते हुए बताया कि रूस के शुरूआती हमले के बाद आग बुझाने के लिए बचावकर्मी कड़ी मशक्कत कर रहे थे तभी रूस ने एक और हमला बोल दिया जिसमें 5 बचावकर्मी की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि रूस ने बैलिस्टिक मिसाइलों और शाहेद ड्रोन से ताबड़तोड़ भीषण हवाई हमला किया है।
UNESCO Site Damaged In Kyiv: कीव पेचेर्स्क लावरा हमले की चपेट में

रूस के हमले के बाद यूक्रेन के सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमुर तकाचेंको ने जानकारी देते हुए बताया कि UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल ‘कीव पेचेर्स्क लावरा भी हमले की चपेट में आ गया है जिससे डॉर्मिशन कैथेड्रल की छत में आग की लपटें उठने लगी और यह मठ क्षतिग्रस्त हो गया है। बता दें कि यह कई समय पहले से यह मठ और भूमिगत गुफाएं देखने के लिए पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है।


Download Android App
Download iOS App




