Russian Plane Crash: 50 यात्रियों को लेकर भरी उड़ान, चीन से लगी सीमा के पास टूटा संपर्क

Summary :

Russian Plane Crash: रूस में बड़े विमान हादसे के बादल मंडरा रहे है। दरअसल An-24 यात्री विमान 50 लोगों के साथ उड़ान भरने के बाद ही रडार से ही लापता हो गया है। बताया जा रहा है कि चीन से लगी सीमा के पास रूस के अमूर क्षेत्र में संपर्क टूट गया। विमान को खोजने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। विस्तार से जानतें है कि इस विमान की कई खासियत होने के बाद यह कैसे रडार से लापता हो गया है। Russian विमान की खोज जारी विमान के लापता होने के बाद रूस में हड़कंप मच गया…

Russian Plane Crash: रूस में बड़े विमान हादसे के बादल मंडरा रहे है। दरअसल An-24 यात्री विमान 50 लोगों के साथ उड़ान भरने के बाद ही रडार से ही लापता हो गया है। बताया जा रहा है कि चीन से लगी सीमा के पास रूस के अमूर क्षेत्र में संपर्क टूट गया। विमान को खोजने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। विस्तार से जानतें है कि इस विमान की कई खासियत होने के बाद यह कैसे रडार से लापता हो गया है।

Russian विमान की खोज जारी

विमान के लापता होने के बाद रूस में हड़कंप मच गया है। विमान का ATC से संपर्क टूटने के बाद तलाशी अभियान चलाया जा रहा बताया जा रहा है कि यह विमान आंगरा एयरलाइन का है और यह TYNDA शहर की ओर जा रहा था लेकिन उड़ान भरने के बाद ही रडार से गायब हो गया है। अभी तक विमान का पता नहीं चल पाया है।

Russia Plane Missing
Russian Plane Crash

क्या है An-24 विमान की खासियत?

रूस में विमान के लापता होने के बाद सभी यात्रियों की मौत की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि Antonov-24 विमान को कम दूरी तक जाने के लिए बनाया गया है। इस विमान की शुरूआत 1959 में की गई थी। खासियत की बात करें तो यह विमान छोटे रनवे पर लैडिंग भी कर सकता है, पहाड़ी क्षेत्रों में आसानी से उड़ान भर सकता है और सैन्य कार्य के लिए भी प्रयोग किया जाता है।

हाल में ही हुआ विमान हादसा

बांग्लादेश वायु सेना का एक F7 BGI ट्रेनर विमान 21 जुलाई दोपहर करीब 1:30 बजे राजधानी ढाका के उत्तरा क्षेत्र में इमारत से टकराकर क्रैश हो गया था। एयरफोर्स का यह विमान दियाबारी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस विमान हादसे में अब तक 32 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

ALSO READ: Dhaka Plane Crash: भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, RML और सफदरजंग के डॉक्टर जांएगे बांग्लादेश

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।