Saudi Arabia Houthi drone: हूतियों के हमले से दहला सऊदी अरब, मक्का में ड्रोन अटैक, F-15 जेट गिराने का दावा

Summary :

मिडिल ईस्ट मे जंग छिड़ने के बाद अब सऊदी और हूतियों के बीच नया मोर्चा खुल गया है। सऊदी के पवित्र और सुरक्षित शहर मक्का में हूतियों ने ड्रोन अटैक किया है। सऊदी वायु रक्षा बलों ने मक्का के दक्षिण में ड्रोन को मक्का के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही रोककर तबाह कर दिया। इससे पहले सऊदी के मक्का समेत कई शहरों में इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया था। अब हूतियो  ने सऊदी के f-15 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया है और कहा कि यह विमान बम बरसाने आया था। मक्का के पास ड्रोन…

मिडिल ईस्ट मे जंग छिड़ने के बाद अब सऊदी और हूतियों के बीच नया मोर्चा खुल गया है। सऊदी के पवित्र और सुरक्षित शहर मक्का में हूतियों ने ड्रोन अटैक किया है। सऊदी वायु रक्षा बलों ने मक्का के दक्षिण में ड्रोन को मक्का के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही रोककर तबाह कर दिया। इससे पहले सऊदी के मक्का समेत कई शहरों में इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया था। अब हूतियो  ने सऊदी के f-15 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया है और कहा कि यह विमान बम बरसाने आया था।

मक्का के पास ड्रोन अटैक

सऊदी का मक्का सबसे पवित्र और सुरक्षित स्थल माना जाता है लेकिन हूतियों के हमले से यमन समेत सऊदी के कई शहर दहल उठे है। बता दें कि यह दूसरी बार मक्का को निशाना बनाकर हमला किया गया है इससे पहले जुलाई 2017 में मक्का की तरफ बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई थी और अब 15 सितंबर की शाम को मक्का की तरफ ड्रोन दागा गया लेकिन इसे हवा में इंटरसेप्ट कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ हूतियों ने इस हमले से मना कर दिया है। हूती सैन्य ने मक्का या किसी अन्य इस्लामिक पवित्र स्थल को निशाना बनाने की बात से इनकार किया है।

सऊदी के लड़ाकू विमानों ने किया हमला

हूतियों ने बताया कि सऊदी के लड़ाकू विमानों ने पिछले 24 घंटों में पांच प्रांतों में 52 हवाई हमले किए हैं। बताया कि एफ-15 और टाइफून लड़ाकू विमानों ने दक्षिण-पश्चिमी सऊदी शहर खमीस मुशैत और पश्चिमी शहर तैफ में स्थित हवाई अड्डों से उड़ान भरने के बाद हमले किए। हमलों में दक्षिण-पश्चिमी प्रांत तैज़, उत्तरी अल-जॉफ, मध्य अल-बायदा और उत्तरी प्रांत सादा और अमरान प्रभावित हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूलों, पुलों, सड़कों और अन्य नागरिक बुनियादी ढांचों को भी निशाना बनाया गया

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।