म्यांमा में सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए किया बल प्रयोग का इस्तेमाल

Summary :

म्यांमा में सियासी तख्तापलट के बाद शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों ने उग्र रूप ले लिया है, जिसके मद्देनजर शनिवार को सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिेए फिर से भारी बल का प्रयोग किया।

म्यांमा में सियासी तख्तापलट के बाद शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों ने उग्र रूप ले लिया है, जिसके मद्देनजर शनिवार को सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिेए फिर से भारी बल का प्रयोग किया। देश में इस सप्ताह शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुई हिंसा में 50 लोगों की मौत और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने के बाद संयुक्त राष्ट्र के विशेष राजदूत ने सैन्य सरकार की हिंसक कार्रवाई को रोकने के लिए सुरक्षा परिषद से कदम उठाने का आग्रह किया था।
यांगून में शनिवार को ताजा विरोध प्रदर्शन हुआ जहां प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए हथगोलों और आंसू गैस का प्रयोग किया गया। बुधवार को यहां 18 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। उत्तरी राज्य कचिन की राजधानी मिटकिना, दक्षिण में स्थित मायेक और दक्षिण पूर्व में दावेई में भी विरोध प्रदर्शन हुए जहां पुलिस ने प्रदर्शनकारियों तथा छात्रों पर आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया। इसके अलावा म्यांमा के अन्य शहरों में भी प्रदर्शन हुए। देश की सेना ने आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार को एक फरवरी को हटाकर सत्ता पर कब्जा कर लिया था। इस तख्तापलट के खिलाफ देशभर में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं।

Desk Team