तोक्यो के पूर्वी शहरों में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ और जमीन धंसने की घटनाओं में करीब सात लोगों की मौत हो गई। शिबा प्रांत के मिदोरी जिले में जमीन धंसने से मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गयी। निकटवर्ती इचिहारा शहर में भी जमीन धंसने से एक महिला की जान चली गयी। वहीं नराता और चोनान शहर में दो गोताखोरों की मौत उनके वाहन डूबने से हो गई।
शिबा प्रान्त में बचावकर्मी दो लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। वहीं फुकुशिमा में भी दो लोगों का पता नहीं चल पा रहा है। जापान में करीब दो हफ्ते पहले ‘हगिबिस’ तूफान के कारण आयी बाढ़ ने भी तबाही मचाई थी, जिसमें करीब 80 लोगों की जान चली गई थी।
प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने शनिवार सुबह आपातकालीन कार्य बल की एक बैठक की और बिजली, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया।


Download Android App
Download iOS App



