इजराइल की सेना ने रविवार को घोषणा की कि उसने गाजा के दक्षिणी शहर खान यूनुस से अपने सैनिक वापस बुलाए हैं। इजराइल ने खान यूनुस में हमास के चरमपंथियों के खिलाफ जमीनी हमले के अपने चरण को पूरा कर लिया है और अपने इजराइली सैनिक को वापस बुलाया है। लेकिन रक्षा अधिकारियों ने कहा कि सैनिकों को खान यूनुस से बुलाकर एकत्रित किया जा रहा है क्योंकि सेना हमास के आखिरी गढ़ रफह में घुसने की तैयारी कर रही है।
- इजराइल की सेना ने यूनुस से अपने सैनिक वापस बुलाए है
- इजराइल ने चरमपंथियों के खिलाफ जमीनी हमले के अपने चरण को पूरा किया
- सैनिकों को खान यूनुस से बुलाकर एकत्रित किया जा रहा है
गाज़ा में जंग जारी
सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हर्ज़ी हलेवी ने कहा, “गाज़ा में जंग जारी है और हम अभी रुकने नहीं वाले हैं।” स्थानीय प्रसारक चैनल 13 टीवी ने बताया कि इजराइल रफह को खाली कराने की तैयारी कर रहा है और इस प्रक्रिया में कई महीने लग सकते हैं। सैन्य अधिकारियों ने कहा कि लक्षित अभियानों को जारी रखने के लिए गाज़ा में अच्छी खासी संख्या में सैनिक रहेंगे जिनमें हमास के गढ़ और समूह के नेता याह्या सिनवार का गृहनगर खान यूनुस भी शामिल है। खान यूनुस की एसोसिएटेड प्रेस की रविवार की वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग लौट आए हैं।
अमेरिका ने जताया विरोध
इजराइल रफह के आसपास जमीनी हमला करने की बात कई हफ्तों से कह रहा है। वहां 14 लाख आबादी रह रही है। इसका इजराइल के शीर्ष सहयोगी अमेरिका ने विरोध किया है। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने रविवार को रफह हमले पर अमेरिका के विरोध को दोहराया और समाचार चैनल ‘ABC’ से कहा कि अमेरिका का मानना है कि इज़राइल के सैनिकों की आंशिक वापसी वास्तव में इन सैनिकों के आराम के लिए है जो चार महीने से जमीन पर हैं।


Download Android App
Download iOS App





