Taiwan में भूकंप के 3 दिन बाद भी फंसे हैं लोग, तलाश में जुटे बचावकर्मी

Summary :

ताइवान (Taiwan) में आए शक्तिशाली भूकंप के तीन दिन बाद शनिवार को भी 600 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। ताइवान में बुधवार को आये भूकंप को बीते 25 वर्ष में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जा रहा है, जिससे कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयीं और कई लोग दूर-दराज के इलाकों में फंस गये। इस भूकंप के कारण कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। ताइवान में आए भूकंप के 3 दिन बाद भी 600 से अधिक लोग फंसे हुए हैं इस भूकंप को बीते 25 वर्ष में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जा रहा है इससे कई…

ताइवान (Taiwan) में आए शक्तिशाली भूकंप के तीन दिन बाद शनिवार को भी 600 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। ताइवान में बुधवार को आये भूकंप को बीते 25 वर्ष में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जा रहा है, जिससे कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयीं और कई लोग दूर-दराज के इलाकों में फंस गये। इस भूकंप के कारण कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई।

  • ताइवान में आए भूकंप के 3 दिन बाद भी 600 से अधिक लोग फंसे हुए हैं
  • इस भूकंप को बीते 25 वर्ष में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जा रहा है
  • इससे कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयीं और कई लोग दूर-दराज के इलाकों में फंस गये
  • इस भूकंप के कारण कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई

शुक्रवार दोपहर बचाव कार्य रोका गया

बचावकर्मी पत्थरों के नीचे दबे शाकाडांग मार्ग पर दो शवों को निकालने के लिए शनिवार को भारी उपकरण लाने की योजना बना रहे हैं। ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाके में स्थित तारोको राष्ट्रीय उद्यान में शाकाडांग मार्ग पर चार और लोग लापता हैं। भूकंप बाद के झटकों के कारण शुक्रवार दोपहर को बचाव कार्य रोक दिया गया था। ताइवान में बुधवार को आए भूकंप में कम से कम 12 लोगों की मौत हो जबकि 10 अन्य लोग लापता हैं।

खुद को सुरक्षित रखने की दी जाती है शिक्षा

‘तारोको पार्क’ के एक होटल में फंसे लगभग 450 लोगों सहित 600 से अधिक लोग उन विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं जो चट्टानों के खिसकने और अन्य क्षति के कारण अन्य जगहों से कट गए हैं। ताइवान में इमारतों के निर्माण को लेकर कड़े मानकों का पालन किया जाता है और लोगों को भूकंप आने की स्थिति में स्वयं को बचाने के लिए उचित शिक्षा देने के लिए व्यापक मुहिम चलाई जाती हैं जिसकी वजह से इतने शक्तिशाली भूकंप के बावजूद अपेक्षाकृत कम संख्या में लोगों की मौत हुई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

 

Desk News