राजस्थान (Rajasthan) में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि राजस्थान के पाली में आज शनिवार को सुबह 01.29 बजे रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता का भूकंप आया है। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
- राजस्थान के पाली में भूकंप से हिली धरती
- रिक्टर स्केल पर 3.7 रही तीव्रता
11 बजकर 1 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए
आपको बता दें इससे पहले जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में शुक्रवार को रात करीब 11 बजकर 1 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए थे। साथ ही शुक्रवार सुबह जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ और डोडा में भूकंप आया था। इससे पहले जयपुर के सांभर इलाके में जनवरी में भूकंप आया था। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार जयपुर के सांभर में आए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.9 की मापी गई थी। उस दौरान बताया गया था कि भूकंप का केंद्र सांभर में धरती की सतह के 11 किलोमीटर नीचे था।
किस वजह से आता है भूकंप
दरअसल, धरती के अंदर सात टेक्टोनिक प्लेट्स होती हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं, जब ये प्लेट आपस में टकराती हैं, रगड़ती हैं, एकदूसरे के ऊपर चढ़ती या उनसे दूर जाती हैं, तब जमीन हिलने लगती है। इसे ही भूकंप कहते हैं। भूकंप की तीव्रता को मापने के लिए रिक्टर पैमाने का इस्तेमाल होता है।


Download Android App
Download iOS App




