पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने बुधवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री इमरान खान नेशनल असेंबली में अब बहुमत खो चुके हैं और शाहबाज शरीफ जल्द ही अगले प्रधानमंत्री बनेंगे।श्री शाहबाज शरीफ नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता हैं।
अविश्वास प्रस्ताव के लिए मतदान
जानकारी के मुताबिक अगले कुछ दिनों में होने वाले विश्वास मत से पहले श्री बिलावल भुट्टो ने मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) को विपक्ष में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के लिए मतदान 31 मार्च को होना चाहिए।संघीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने कहा , ‘‘ प्रधानमंत्री इमरान खान एक ऐसे खिलाड़ हैं, जो आखिरी गेंद तक खेलते हैं। वह इस्तीफा नहीं देंगे। ’’ उल्लेखनीय है कि श्री खान इस समय मुश्किल स्थिति में हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर तीन अप्रैल को मतदान होने की उम्मीद है।
इमरान खान का होने वाला संबोधन टाल दिया गया
पहले संबोधन का समय 5 बजे तय किया गया था इसके बाद बताया गया कि वे शाम 7.30 से 8.30 के बीच राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इसी बीच सूचना मिली की इमरान खान का बुधवार को होने वाला संबोधन टाल दिया गया है। प्रधानमंत्री इमरान खान के संबोधन से पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि आज इमरजेंसी जैसा कोई कदम उठा सकते हैं। संबोधन से कुछ समय पहले पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा अचानक इमरान खान के घर मिलने पहुंच गए। इस दौरान उनके साथ आईएसआई के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम भी साथ थे। आपको बता दें कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के नेतृत्व वाले विपक्ष की ओर से लगातार इमरान खान से इस्तीफे की मांग की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



