मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री मैरियानो रजॉय ने कहा है कि सरकार कैटालोनिया की आजादी और उसे स्पेन से अलग होने से रोकने के लिए संवैंधनिक शक्ति का इस्तेमाल कर सकती है। श्री रजॉय ने एक समाचार पत्र को दिये साक्षात्कार में यह बात कही। यह पूछे जाने पर कि क्या वह संविधान के अनुच्छेद 155 को लागू करने के लिए तैयार है, जो क्षेत्रीय सरकार को स्थानीय चुनाव कराने की इजाजत देता है, प्रधानमंत्री ने कहा,’ मैं कानून से बाहर कुछ भी नहीं करता हूं।
आदर्श रूप से, अत्यधिक समाधानों को लागू करने के लिए इसे जरुरी नहीं होना चाहिए। लेकिन इसके लिए चीजों को नहीं बदलना होगा।’ श्री रजॉय ने कहा कि उनकी योजना कैटालोनिया में 4000 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती करने की है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक संकट के परिणामस्वरूप वह मध्यवाधि चुनाव नहीं कराएंगे और इसे सुलझाने के लिए मध्यस्थता का भी इस्तेमाल नहीं करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



