Sri Lanka Crisis : प्रदर्शनकारियों ने मुख्य धरनास्थल और आसपास के क्षेत्र को खाली करने से किया इंकार

Summary :

श्रीलंका में सरकार-विरोधी प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने आज कहा कि वह राष्ट्रपति कार्यालय के पास स्थित ‘गाले फेस’ धरनास्थल और इसके आसपास के क्षेत्र को शुक्रवार रात तक खाली करने के पुलिस के आदेश का पालन नहीं करेंगे।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुलिस ने उन्हें ‘गाो फेस’ धरनास्थल से हटाने के संबंध में अदालत से आदेश प्राप्त नहीं किया है जो पूर्ववर्ती राजपक्षे शासन के खिलाफ प्रदर्शन के बाद से यहां सरकार-विरोधी प्रदर्शनों का केंद्र बन गया है।प्रदर्शनकारियों ने यह भी दावा किया कि इस क्षेत्र को पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की सरकार द्वारा एक धरनास्थल के रूप में नामित किया गया था। उन्होंने कहा कि इसलिए धरना स्थल छोड़ने की कोई जरूरत नहीं है।
राष्ट्रपति सचिवालय के द्वार सहित आसपास के क्षेत्र में डेरा 
श्रीलंकाई पुलिस ने बुधवार को प्रदर्शनकारियों के लिए राष्ट्रपति कार्यालय के पास धरनास्थल से सभी अवैध टैंट और शिविरों को हटाने के लिए पांच अगस्त की समयसीमा तय की।प्रदर्शनकारी नौ अप्रैल से राष्ट्रपति सचिवालय के द्वार सहित आसपास के क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं, जिसके चलते राजपक्षे को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

Desk Team